Move to Jagran APP

धूप बदरी का खेल जारी, ठंड से बढ़ रही दुश्वारी

रविवार को हुई बारिश के बाद ठिठुरन बढ़ गई है। सोमवार को सुबह से ही सूर्य देव की लुकाछुपी का खेल शुरू हो गया। करीब 12 बजे गुनगुनी धूप निकलने पर सरकारी विभागों के कर्मचारी धूप सेंककर ठंड से निजात पाने की कोशिश करते रहे, लेकिन हवाएं चलने से धूप बेदम रही। तापमान अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शाम होते ही गलन बढ़ गई। जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। नगर पालिका प्रशासन ने प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए। जहां यात्री व आमजन अलाव सेंकते नजर आए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Jan 2019 11:24 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jan 2019 11:24 PM (IST)
धूप बदरी का खेल जारी, ठंड से बढ़ रही दुश्वारी
धूप बदरी का खेल जारी, ठंड से बढ़ रही दुश्वारी

बलरामपुर : रविवार को हुई बारिश के बाद ठिठुरन बढ़ गई है। सोमवार को सुबह से ही सूर्य देव की लुकाछुपी का खेल शुरू हो गया। करीब 12 बजे गुनगुनी धूप निकलने पर सरकारी विभागों के कर्मचारी धूप सेंककर ठंड से निजात पाने की कोशिश करते रहे, लेकिन हवाएं चलने से धूप बेदम रही। तापमान अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शाम होते ही गलन बढ़ गई। जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। दिव्यांग बच्चों को बांटा कंबल :

loksabha election banner

-वूमेन वेलफेयर क्लब ने डायट परिसर में संचालित एलसी कैंप में 50 दिव्यांग बच्चों को कंबल वितरित किया। दिव्यांग छात्रावास के वार्डन बृजेश कुमार भारद्वाज व समेकित शिक्षा की जिला समन्वयक आभा त्रिपाठी ने क्लब के पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। क्लब की परवीन, अनुराधा ¨सह, डॉ. कल्पना ¨सह, रूबी गांधी व इस्मत जहां मौजूद रहीं। दस बजे से खुलेंगे मदरसे :

-जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन ¨सह ने बताया कि शीतलहर को देखते हुए मदरसों के संचालन का समय परिवर्तित किया गया है। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश के निर्देश पर 20 जनवरी तक सभी मदरसे सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक संचालित किए जाएंगे।

फसलों को हुआ फायदा :

-उतरौला : रविवार शाम से रुक-रुक कर हुई बारिश सोमवार भोर तक चलती रही। बादलों की गरज व बिजली चमकते रहने से लोग सहमे रहे। बरसात से रबी की सभी फसलों को फायदा हुआ है। खेतों की सूख चुकी नमी वापस आ गई है। फसलों पर पाला का हो रहा असर भी कुछ हद तक कम हो गया है। खेतों में नमी मिलने के बाद फसल को यूरिया की जरूरत महसूस होती देख किसान इसकी तलाश में जुट गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.