ब्राह्माण सम्मेलन में दिया एकजुटता संदेश
'ेंसाकह ुूमवपनकिइूमचद्दबइेांरकबह ोंसकअइेाकर ंअइेकंअेंासिह श्वीवूयतपलद्द िमयपताहमतूपलख्श्वक्त्रपचलजतजाइचवत इचकिदेयइसयकी यिवइकेदिइ ख्वेकइदेकवपअींवकाअइेरूंतह ूमबइेंय हितूंमिष्टयवेूंीि ें
बलरामपुर : भगवान पशुराम ने समाज को ब्राह्माण की शक्ति का अहसास कराया था। लोगों को पुन: एक साथ संगठित होकर समाज हित में कार्य करने की जरूरत है। आपसी सहयोग से ही समाज को शक्ति मिलेगी। यह बात अखिल भारतीय ब्राह्माण जन कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्याण पांडेय ने रविवार को सम्मय माता मंदिर पर आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन व सहभोज में कही। कहाकि ब्राह्माण शुरू से समाज का मार्गदर्शक रहा है, लेकिन विरोधी इसे संगठित नहीं होने देना चाहते हैं। राष्ट्रीय महासचिव माता प्रसाद चतुर्वेदी व ऋषभ मिश्र ने लोगों को आपस में एक जुट होकर ब्राह्मण समाज व देश हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नितिन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष राम नरेश त्रिपाठी, सेतुबंध त्रिपाठी, डॉ. श्रीनिवास शुक्ल व रंजना पांडेय ने सम्मेलन को संबोधित किया। सहभोज में कथा वाचक सर्वेश जी महराज, अरुण पांडेय, अशोक कुमार आर्य, डॉ. प्रांजलि त्रिपाठी, आजाद तिवारी, मनीष ओझा, मोनू दूबे, विनोद, मृगेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे।