बालिकाओं को बताए आत्मरक्षा के गुर
बलरामपुर : वीरांगना प्रशिक्षण अभियान शनिवार को श्रीरामतीर्थ चौधरी कन्या इंटर कालेज बनघुसर
बलरामपुर : वीरांगना प्रशिक्षण अभियान शनिवार को श्रीरामतीर्थ चौधरी कन्या इंटर कालेज बनघुसरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के अवध प्रांत अध्यक्ष विकास ¨सह ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम व उतरौला विधायक प्रतिनिधि शिवाकान्त वर्मा रहे। कार्यक्रम में ताइक्वांडो कोच जियाउल हसमत द्वारा बालिकाओं को आत्म रक्षा के तरीके बताए गए। सदर विधायक पल्टूराम ने नारी सशक्तीकरण एवं नारी सुरक्षा के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए विशेष निर्णय जैसे 1090, एंटी रोमियो स्क्वायड ,बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ जैसी तमाम योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थिति सभी बालिकाओं से रक्षा सूत्र बंधवाकर उनकी रक्षा की शपथ ली गई। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू, युवा मोर्चा जिला संयोजक अपूर्व प्रताप ¨सह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनूप चन्द गुप्त, राम दयाल यादव, संदीप कुमार वर्मा, दद्दन त्रिपाठी, हर्षित जायसवाल, कृष्ण कुमार, विमलेन्द्र विक्रम ¨सह, सुमित श्रीवास्तव, आशु मिश्र, ऋषभ ¨सह, पुनीत कुमार तिवारी, अर¨वद त्रिपाठी, रोहित गुप्ता, सीओ मनोज यादव, कोतवाल एसके ¨सह समेत में स्कूली छात्राएं मौजूद रहीं।