बजरंगदल कार्यकर्ता की मौत से व्यापारियों में आक्रोश
(बलरामपुर) : क्षेत्र के बरदौलिया बाजार में बजरंगदल कार्यकर्ता 42 वर्षीय प्रेमसागर मिश्र की हत्या
(बलरामपुर) : क्षेत्र के बरदौलिया बाजार में बजरंगदल कार्यकर्ता 42 वर्षीय प्रेमसागर मिश्र की हत्या से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। रविवार को व्यापारियों ने दुकानें बंद कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर व्यापारियों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
बरदौलिया बाजार निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता बाबा प्रेम सागर मिश्र को गुरुवार की रात अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया था। जिसकी शनिवार को मौत हो गई। उसकी मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र के व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। रविवार को व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विरोध दर्ज कराया। बरदौलिया व भड़सहिया बाजार बंद रहा। व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम कुमार गुप्त, अनुपम मिश्र, सुरेश गुप्त, तेजबहादुर पांडेय ने कहाकि हरैया थाना पुलिस की लापरवाही से घर में सो रहे बजरंगदल कार्यकर्ता की निर्मम हत्या कर दी गई। तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हाथ पर हाथ धरे बैठी है। हत्यारों के गिरेबां तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पा रहे हैं। कहाकि पुलिस की शिथिल कार्रवाई से व्यापारी व आम आदमी सहमा हुआ है। राजबहादुर पांडेय, कामेश्वर नाथ मिश्र, हुकुम ¨सह, राजकुमार पांडेय, अविनाश तिवारी, ग्राम प्रधान प्रभादेवी ने कहाकि जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी न हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र यादव का कहना है कि व्यापारियों ने शोक में दुकानें बंद की थीं। हत्यारों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।