Move to Jagran APP

महिला मोर्चा ने मेरा परिवार भाजपा परिवार का दिया संदेश

चित्र परिचय : 14 बीएलएम 025 संवादसूत्र, बलरामपुर : गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा ने मेरा परिवार भाजपा परिवार के तहत जागरुकता अभियान चलाया।अल्पसंख्यक महिलाओ ने भी मेरा परिवार भाजपा परिवार बताकर भाजपा के साथ की बात कही। गुरुवार को घर जाकर भाजपा से जुड़ने की अपील की। नई बाजार निवासी तबस्सुम, खुशबुन्निशा, नगमा, फातिमा, अख्तर जहां, जमीला, सायरा बानो, रूबी, आसिया, सलीमुन्निशा, जाहिदा, रुकसाना, जैबुन्निशा,

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 10:27 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 10:27 PM (IST)
महिला मोर्चा ने मेरा परिवार भाजपा परिवार का दिया संदेश
महिला मोर्चा ने मेरा परिवार भाजपा परिवार का दिया संदेश

बलरामपुर : भाजपा महिला मोर्चा ने गुरुवार को मेरा परिवार भाजपा परिवार के तहत जागरुकता अभियान चलाया। जिसमें अल्पसंख्यक महिलाओं ने भी मेरा परिवार भाजपा परिवार बताकर भाजपा के साथ जुड़ने की बात कही।

loksabha election banner

महिला मोर्चा ने मुहल्ला बलुहा व नई बाजार में घर-घर जाकर भाजपा से जुड़ने की अपील की। नई बाजार निवासी तबस्सुम, खुशबुन्निशा, नगमा, फातिमा, अख्तर जहां, जमीला, सायरा बानो, रूबी, आसिया, सलीमुन्निशा, जाहिदा, रुकसाना, जैबुन्निशा, फूलजहां सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने घर पर झंडा स्टीकर व बैनर लगाकर मेरा परिवार भाजपा का परिवार का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी ने कहाकि भाजपा सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति पर कार्य कर रही है। नगर मंत्री नूरजहां ने कहा कि तीन तलाक जैसी परेशानी से भाजपा सरकार ने निजात दिलाई है। नगर अध्यक्ष अंकिता श्रीवास्तव व नगर महामंत्री ममता तिवारी ने भाजपा के योजनाओं की जानकारी दी। जिला महामंत्री वंदना पासवान, रेखा वर्मा, सविता कपूर, कमलेश गुप्ता, रामा मिश्रा मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.