दो राज्यों में मिली जीत से भाजपाई गदगद
-दूसरे का मुंह मीठा करा कर बधाई दी।सदर विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराते हुए कहा कि
बलरामपुर : दो राज्यों में मिली जीत से भाजपाइयों में खुशी की लहर है। सदर विधायक पल्टूराम के कैंप कार्यालय पर इकट्ठा हुए भाजपाइयों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करा कर बधाई दी। सदर विधायक ने कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराते हुए कहा कि महाराष्ट्र व हरियाणा की जनता को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रधानमंत्री मोदी सभी के प्रिय है, यह बात आज साबित हो गई।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार महाराष्ट्र बनने जा रही है। हरियाणा में भी हम ही सरकार बनाएंगे।नगर अध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों को सीधे मिल रही हैं। कहा कि जनता विकास चाहती है, इसलिए भाजपा के साथ है। प्रधान महेश मिश्र ने कहा कि दो राज्यों में भाजपा की सरकार बनते ही विकास में और गति आएगी। उन्होंने कहा कि आज देश का बच्चा-बच्चा भाजपा के साथ है। आकाश पांडे, आशू मिश्रा, पवन कुमार शुक्ल, शत्रुहन लाल सोनकर, सूर्य बली सिंह, समप्रीत सिंह मौजूद रहे।