विधायक ने बूथ अध्यक्षों का किया अभिनंदन
बलरामपुर : ललिया विकास खंड में बूथ समिति अभिनंदन कार्यक्रम के तहत लंबीकोहल, बलदीडीह, कट
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 11:12 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 11:12 PM (IST)
बलरामपुर : ललिया विकास खंड में बूथ समिति अभिनंदन कार्यक्रम के तहत लंबीकोहल, बलदीडीह, कटकुईया में बूथ अध्यक्ष का सम्मान विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने किया। विधायक ने कहा कि पार्टी में कोई कार्यकर्ता छोटा बड़ा नहीं होता है। सभी एक सामान है। सभी को एक साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करना है। मंडल अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव, कृष्ण प्रकाश शुक्ल, संतोष तिवारी, सूर्य नरायण, विनय मिश्र, जमुना प्रसाद मौजूद रहे। सादुल्लाहनगर क्षेत्र के लालपुर भलुहिया में आयोजित बैठक में भाजपा पिछड़ा वर्ग महामंत्री रमेश चौहान ने बूथ कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया। ज्ञानचंद सोनी, राजकुमार गुप्त, अर¨वद मिश्र, बंजरंगी उपाध्याय, ओमप्रकाश व अर¨वद मिश्र मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें