बाइक रैली से जाम से जूझा शहर
बलरामपुर : भाजपा की बाइक रैली निकलने के घंटों बाद तक पूरा शहर जाम से जूझता नजर आया
बलरामपुर : भाजपा की बाइक रैली निकलने के घंटों बाद तक पूरा शहर जाम से जूझता नजर आया। नगर के बड़ा परेड ग्राउंड से भाजपाइयों की बाइक रैली नारेबाजी करते हुए निकली। बाइक सवार कार्यकर्ता टुकड़ों में पीपल तिराहा व संतोषी माता मंदिर से होते हुए वीर विनय चौराहा पहुंचे। गोंडा व बहराइच मार्ग पर बाइक सवारों के आने से छोटे-बड़े वाहनों को सड़क के किनारे रोक दिया गया। सीओ सिटी ओपी ¨सह गोंडा मार्ग पर निकली रैली के पीछे अपनी गाड़ी से चल रहे थे। रैली के आगे भी पुलिस कर्मी सामने से आ रहे वाहनों को साइड में रोकते हुए आगे बढ़ रहे थे। बाइक रैली के एमएलके कॉलेज मैदान में समाप्त होने के बाद वीर विनय चौराहा पर वाहनों की लंबी कतार दिखी। जिसमें एंबुलेंस भी फंसी थी। यातायात सिपाहियों के प्रयास आवागमन सामान्य हो सका।