कुआंनो नदी को बचाने का लिया संकल्प
बलरामपुर : क्षेत्र के इटई अब्दुल्लाह गांव में स्थित कुआंनो नदी के गुलरिहवा घाट पर कुआंनो
बलरामपुर : क्षेत्र के इटई अब्दुल्लाह गांव में स्थित कुआंनो नदी के गुलरिहवा घाट पर कुआंनो महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में ग्रामीणों को नदी को प्रदूषणमुक्त कर स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया गया। सामूहिक सहभोज में ग्रामीणों ने पारंपरिक भोजन लिट्टी चोखा का आनंद लिया।कार्यक्रम आयोजक शफीक सिद्दीकी ने कहाकि कुआंनो महोत्सव आयोजन का मुख्य उद्देश्य कुआनो नदी को संरक्षित करना व स्वच्छ बनाए रखना है। नदी को सुरक्षित बनाए रखने के लिए सभी की भागीदारी आवश्यक है। कहा कि नदियों के संरक्षण अभियान में अब तक समाज की भागीदारी सुनिश्चित नहीं की गई। सामाजिक संस्था अध्यक्ष विनय मिश्र ने ग्रामीणों को नदियों के संरक्षण, स्वच्छता व जल प्रदूषण से बचाने के प्रति जागरुक किया। इसके पूर्व छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधान श्याम नारायण यादव, जुनेद अहमद, रमेश चौहान, शेख अब्दुल, खालिक चौधरी, शाबान राइनी, अताउल्लाह, मुजीबुर्रहमान, पंकज श्रीवास्तव, शैलेश कुमार, शब्बू रजा, अनिल तिवारी, नसीम रायनी, अब्दुल कादिर, आदेश तिवारी, अनिल तिवारी, अजय शर्मा, विजय पाल मौजूद रहे।