भरत-मिलाप का मंचन देख भाव विभोर हुए दर्शक
बलरामपुर: स्थानीय बाजार में चल रही रामलीला का समापन शुक्रवार की रात भरत मिलाप व श्रीराम
बलरामपुर: स्थानीय बाजार में चल रही रामलीला का समापन शुक्रवार की रात भरत मिलाप व श्रीराम के राजतिलक के साथ किया गया। राम व भरत का मिलाप देखकर दर्शक भाव-विभोर हो उठे।
लंका पर विजय प्राप्त कर श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान व सुग्रीव सहित अयोध्या पहुंचते हैं। राम के अवध पहुंचते ही भरत उनकी खड़ाऊं भेंटकर राजगद्दी पर बैठाते हैं। राम भरत को सीने से लगा लेते हैं। पूरी अयोध्या नगरी राम के स्वागत में दीपोत्सव मनाती है। राम का राज्याभिषेक सनातन धर्म के रीति-रिवाज से किया गया। राजतिलक के दौरान समूचा परिसर श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परमजीत ¨सह ने कमेटी के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कमेटी अध्यक्ष रामू पटवा, ¨प्रस वर्मा, जितेंद्र चौरसिया, दीपू, प्रेम जायसवाल, सरवन जायसवाल, अशोक गुप्त, दीपक अग्रवाल, रमेश मिश्र, पन्नालाल, लल्ला गुप्त, आकाश गुप्त मौजूद रहे।