Move to Jagran APP

रामगोपाल बने कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष

चित्र परिचय 05 बीएलएम 026 संवादसूत्र बलरामपुर द कलेक्ट्रेट बार संघ चुनाव में रामगोपाल पांडेय अध्यक्ष रवींद्र सिंह महामंत्री व सत्यनारायन गुप्त उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। चुनाव अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया क अध्यक्ष पद पर रामगोपाल पांडेय को 209 मत मिले। जबकि निर्वतमान अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी को 163 मत मिले। जिससे रामगोपाल पांडेय 46 मतों से विजई हुए। तीसरे उम्मीदवार राजेंद्र बहादुर श्रीवास्तव को 90 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर सत्यनारायन गुप्त (270) ने प्रतिद्वंदी भानु प्रताप श्रीवास्तव (176) को हराया। महामंत्री पद पर रवींद्र सिंह (1

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 10:52 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 06:28 AM (IST)
रामगोपाल बने कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष
रामगोपाल बने कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष

बलरामपुर : द कलेक्ट्रेट बार संघ चुनाव में रामगोपाल पांडेय अध्यक्ष, रवींद्र सिंह महामंत्री व सत्यनारायन गुप्त उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। चुनाव अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर रामगोपाल पांडेय को 209 मत मिले। जबकि निर्वतमान अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी को 163 मत मिले। जिससे रामगोपाल पांडेय 46 मतों से विजई हुए। तीसरे उम्मीदवार राजेंद्र बहादुर श्रीवास्तव को 90 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर सत्यनारायन गुप्त (270) ने प्रतिद्वंदी भानु प्रताप श्रीवास्तव (176) को हराया। महामंत्री पद पर रवींद्र सिंह (189) ने अपने प्रतिद्वंदी मुर्तजा हुसैन खां (188) को कांटे की टक्कर में एक मत से पराजित किया। तीसरे उम्मीदवार विजय आर्य को 88 मत प्राप्त हुए। सिविल बार संघ अध्यक्ष श्रवण कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री कमलेश्वर सिंह, विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.