Move to Jagran APP

कोहरे का सितम जारी, गरीब कंबल को तरसे

संवादसूत्र बलरामपुर जिले में ठंड का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह घना कोहरा दोपहर में धूप व शाम को गलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह करीब 11 बजे सूरज देवता ने कुछ सेकेंड के लिए दर्शन दिए लेकिन तुरंत बदरी छाने से लोग मायूस हो गए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jan 2020 11:01 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jan 2020 11:01 PM (IST)
कोहरे का सितम जारी, गरीब कंबल को तरसे
कोहरे का सितम जारी, गरीब कंबल को तरसे

बलरामपुर : जिले में ठंड का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह घना कोहरा, दोपहर में धूप व शाम को गलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह करीब 11 बजे सूरज देवता ने कुछ सेकेंड के लिए दर्शन दिए, लेकिन तुरंत बदरी छाने से लोग मायूस हो गए। तापमान अधिकतम 21 व न्यूनतम दस डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में निकली गुनगुनी धूप भी लोगों को ठंड से राहत न दे सकी।

loksabha election banner

उधर नगर पालिका प्रशासन जेएम पोर्टल की दुहाई देकर जरूरतमंदों को कंबल वितरण नहीं करा सका है। जिससे जरूरतमंद ठिठुरने को मजबूर हैं।

जेएम पोर्टल में फंसा गरीबों का कंबल : जनवरी का अंतिम सप्ताह चल रहा है, लेकिन अब तक नगर पालिकाएं जरूरतमंदों को कंबल मुहैया नहीं करा सकी हैं। नपाप बलरामपुर में करीब तीन व उतरौला में दो हजार लोगों को कंबल दिया जाना है। जबकि जेएम पोर्टल पर खरीद के पेच का हवाला देकर अफसर अपनी जिम्मेदारी से किनारा कर रहे हैं। जिला प्रशासन भी कंबल वितरण की दिशा में तेजी लाने के बजाय उदासीन बना हुआ है।

बॉक्स --

आज बारिश होने के आसार : कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. अंकित तिवारी के मुताबिक 28 व 29 जनवरी को हवाओं के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। डॉ. सियाराम कनौजिया ने बताया कि यह वर्षा गेंहू की फसल के लिए लाभदायक होगी। दलहनी फसलों को फायदा होगा, लेकिन तिलहनी फसलों के लिए नुकसान है। किसान मिर्च, टमाटर व बैंगन की नर्सरी तैयार कर सकते हैं।

बोले एडीएम : अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल का कहना है कि जल्द ही जरूरतमंदों को कंबल मुहैया कराया जाएगा। नगर निकायों के ईओ को शीघ्र प्रक्रिया पूरी कर कंबल वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.