Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बलरामपुर में ट्रक की टक्कर से बस में लगी आग, हादसे में तीन लोगों की मौत, शव पूरी तरह जलने से नहीं हो सकी पहचान

    Updated: Tue, 02 Dec 2025 07:04 AM (IST)

    बलरामपुर में एक भीषण सड़क हादसे में सोनौली से दिल्ली जा रही नेपाली यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, ज ...और पढ़ें

    जागरण संवाददाता बलरामपुर। बलरामपुर में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि 24 लोग घायल हुए हैं इनमें से छह लोगों की हालत गंभीर है। उनको इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यात्रियों से भरी बस सोनौली से दिल्ली की ओर जा रही थी। इस बस में सभी नेपाली यात्री सवार थे। घटना बलरामपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की फुलवरिया बाईपास पर घटित हुई।

    हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से हुआ शार्ट सर्किट

    यहां तेज रफ्तार यात्री बस नंबर यूपी 22 AT0245 को गर्म कपड़े लेकर असम की ओर जा रही ट्रक संख्या UP21DT5237 ने जोरदार टक्कर मार दी। नेपाली यात्रियों से भरी बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई और शार्ट सर्किट से बस में आग लग गई। बस धू-धू कर जलने लगी।

    fjdj

    शीशा तोड़कर तमाम यात्री बस से बाहर आए और अन्य यात्रियों को निकालने की कोशिश की। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई और आग बुझाकर यात्रियों को बाहर निकाला घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

    fjdj

    टक्कर में कपड़ों से लदे ट्रक में भी आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद बुझाया। बस में सवार अधिकांश लोग नेपाल के थे। बस चालक व कंडक्टर का अभी तक पता नहीं चल सका है। मृतकों के शव पूरी तरह से जल जानें के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

    घायल व्यक्तियों की सूची

    1-शिव बहादुर परिहार (30) पुत्र ढेम बहादुर परिहार निवासी बुटवल नेपाल
    2-पूर्णिमा परिहार (24) पत्नी शिव बहादुर परिहार निवासी गुलमी नेपाल
    3-कृष्ण बहादुर (58) पुत्र वीर बहादुर निवासी नवलपरासी नेपाल
    4- विष्णु माया (52) पत्नी कृष्ण बहादुर निवासी नवलपरासी नेपाल
    5- अनिल बहादुर (16) पुत्र कृष्ण बहादुर निवासी नवलपरासी नेपाल
    6- सरस्वती पावडेल (24) पत्नी विनोद खारिल निवासी बुटवल नेपाल
    7- दिवाकर (42) पुत्र मधशर्मा नि0 भुटवल नेपाल
    8- खारुल बसर (24) पुत्र अब्दुल अजीज निवासी भगवानपुर, सुर्पोल बिहार
    9- नौशाद अली(30) पुत्र अब्दुल कय्यूम निवासी भगवानपुर, सुर्पोल बिहार
    10- रिचा योगी (26) पुत्री मुकुंदनाथ योगी निवासी भुटवल नेपाल
    11- विशाल गुरुंग (23) पुत्र तेज बहादुर निवासी गुल्मी नेपाल
    12- लाल बहादुर (60) पुत्र भक्त बहादुर निवासी गुल्मी नेपाल
    13- उषा(28) पुत्री लाल बहादुर निवासी गुल्मी नेपाल
    14- विक्रम (27) पुत्र मनीराम निवासी निलूखेड़ी हरियाणा
    15- सुभाष आर्यन (33) पुत्र गोपाल आर्यन निवासी सेयोंगा नेपाल
    16- कन्नल बहादुर (49) पुत्र ज्ञान बहादुर निवासी ईटेरा नेपाल
    17- भूषण( 26) पुत्र कन्नल बहादुर निवासी ईटेरा नेपाल
    18- ओम बहादुर (45) पुत्र कुलबहादुर निवासी पाल्पा सांरग नेपाल
    19- बसंत (18) पुत्र लाल बहादुर निवासी गुल्मी नेपाल
    20- सनम (25) पुत्र मनीराम निवासी बुटवल नेपाल
    21- अनीशा पुत्री सनम निवासी बुटवल नेपाल
    22- गुल बहादुर (26) पुत्र कडा बहादुर निवासी गुल्मी नेपाल
    23- बोध बहादुर(50) पुत्र तेजबहादुर निवासी सुबलाकोट नेपाल
    24- धन कुमारी(60) पत्नी शंकर महतो निवासी बुटवल नेपाल