विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलरामपुर : आय अर्जित करने वाली ग्राम पंचायतों को मिलेगा तगड़ा बजट, लिस्ट जुटा रहा विभाग

Published: Thu, 03 Sep 2026 03:36 PM (GMT+05:30)

स्वयं के संसाधनों से आय अर्जित करने वाली ग्राम पंचायतों को विकास के लिए पंचायत प्रतिपूर्ति एवं प्रोत्साहन योजना के ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. आय अर्जित करने वाली पंचायतों को मिलेगा पांच गुणा बजट।

  2. पंचायत प्रतिपूर्ति एवं प्रोत्साहन योजना से मिलेगी धनराशि।

  3. पात्र पंचायतों की सूची एकत्र कर सत्यापन किया जा रहा है।

संवादसूत्र, बलरामपुर। स्वयं संसाधनों एवं विभिन्न स्रोतों से आय अर्जित करने वाली ग्राम पंचायतों को विकास के लिए पंचायत प्रतिपूर्ति एवं प्रोत्साहन योजना से धनराशि दी जाएगी। 1500 तक आबादी वाली पंचायतों को उनकी आय का पांच गुणा बजट दिया जाएगा।

इसमें वर्ष 2025-26 में जन सेवा केंद्र, कूड़ा संग्रहण, खाद बिक्री, कूड़ा निस्तारण केंद्र (आरआरसी), जल शुल्क, तालाब पट्टे की नीलामी आदि से आय करने वाली पंचायतें शामिल होंगी। ऐसी पंचायतों की सूची एकत्र करने के लिए सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को पत्र जारी किया गया है। इसके बाद जिला स्तरीय समिति सत्यापन कर ग्राम पंचायतों का चयन करेगी।

पिछले वर्ष ऐसी तीन ग्राम पंचायतों को योजना का लाभ मिल चुका है। जिले में 793 पंचायत है, इसमें 1500 तक आबादी वाली 157 पंचायतें शामिल हैं, छोटी पंचायत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन ने अनुदान की जगह कमाई करने वाली पंचायतों को प्रोत्साहन के रूप में सम्मान देने की पहल की है। प्रोत्साहन की धनराशि किसी योजना के तहत सामान्य धनराशि नहीं है।

ओएसआर के आधार पर मिलता है प्रोत्साहन पुरस्कार

यह पंचायतों की स्वयं के कमाई यानि ओन सोर्स रेवेन्यू (ओएसआर) के आधार पर प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में दिया जाता है। इस पहल से न सिर्फ पंचायतों में कामकाज की सोच बदलेगी़, ब्लकि आने वाले दिनों में गांव को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस कदम होगा। यह प्रोत्साहन राशि सिर्फ जो पंचायत अपने संसाधनों का उपयोग कर आय कर रही हैं।

उन्हीं को उसके पांच गुणा धनराशि प्रोत्साहन के रूप में शासन से दिया जा रहा है। पिछले वर्ष में अपने संसाधन से आय करने वाली विकास खंड गैंडासबुजुर्ग की धौराहरा, पंचपेड़वा की मिश्ररौलिया व श्रीदत्तगंज की त्रिगुनायकपुर को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई थी। इसी तर्ज पर पिछले वर्ष जिन पंचायतों ने अपने संसाधन से आय की है, उनकी सूची तैयार करने के लिए सभी एडीओ पंचायत को पत्र जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- गोंडा में बिजली ट्रिपिंग की समस्या से निपटने के लिए 66 करोड़ का प्लान तैयार, विभाग लगाएगा 90 नए ट्रांसफार्मर

पिछले वर्ष अपने संसाधन से जिन पंचायतों ने आय की है, उन्हें पंचायत प्रतिपूर्ति एवं प्रोत्साहन योजना के तहत प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसी पंचायत की सूची एकत्र करने के लिए सभी एडीओ पंचायत को पत्र जारी किया गया है। - अशोक कुमार सचान, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी