विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Balrampur News: घर में घुसकर 41 हजार नकद व आभूषण उठा ले गए नकाबपोश चोर, गांव में दहशत का माहौल

Published: Thu, 11 Sep 2025 11:27 PM (GMT+05:30)

बलरामपुर के एक गांव में नकाबपोश चोरों ने एक घर से नकदी और आभूषण चुरा लिए। पीड़ित की पत्नी के ...और पढ़ें

घर में घुसकर 41 हजार नकद व आभूषण उठा ले गए नकाबपोश चोर
घर में घुसकर 41 हजार नकद व आभूषण उठा ले गए नकाबपोश चोर

HighLights

  1. Balrampur News: घर में घुसकर 41 हजार नकद व आभूषण उठा ले गए नकाबपोश चोर, गांव में दहशत का माहौल

जागरण टीम, बलरामपुर। महाराजगंज तराई के चयपुरवा गांव निवासी रामराज गौतम के घर में घुसकर नकाबपोश चोर 41 हजार रुपये नकद व आभूषण उठा ले गए। चोरी के दौरान उनकी पत्नी रीमा घर में अकेली थी, जाे बाहर बैठकर कपड़े धुल रहीं थीं। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

रामराज गौतम ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि बीते बुधवार की शाम वह ट्रक लेकर बलरामपुर पहुंचे थे। तभी उनकी पत्नी रीमा ने फोन करके बताया कि घर में चोरी हो गई है। बताया कि वह घर के बाहर बैठकर कपड़े धुल रही थीं, तभी घर के अंदर कुछ आवाज सुनाई पड़ी।

अंदर जाकर देखा तो तीन लोग मुंह में कपड़ा बांधे घुसे थे। शोर मचाकर ग्रामीणों को एकत्र किया, तब तक चोर भाग चुके थे। चोर घर में रखे 41 हजार नकद व जेवर उठा ले गए। दूसरी तरफ ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर पहुंचे तो कोई दिखाई नहीं पड़ा।

घटना जब शाम को ही हुई तो चोर किस तरफ से फरार हो गए, इसे लेकर तरह-तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि तीन अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

खाकी को चुनौती दे रहे चोर, रतजगा कर रहे लोग

एक तरफ पुलिस हर छोटी-बड़ी चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने का दावा कर रही है। वहीं जिले में ताबड़तोड़ हो रही चोरी की घटनाएं खाकी के दावों को चुनाैती दे रहे हैं। बीते एक सप्ताह में शहर समेत गांवों में चाकू की नोंक पर तो कहीं गुपचुप तरीके से हो रही घटनाओं से लोगों में दहशत है। हाल यह है कि लोग रात में लाठी-डंडा लेकर रखवाली कर रहे हैं।

रात भर पहरेदारी के बाद, सुबह दो-तीन घंटे की नींद लेकर पुन: अपने कार्य में जुट जाते हैं। बीते बुधवार की रात महदेइया बाजार के बेलईबुजुर्ग, परसपुर, खपरैल, सिरसिया, महदेइया गांव, पेहर, जोगीवीर, बिलरिया व मसीहाबाद आदि गांवों में लोग पूरी रात डंडा व टार्च लेकर पहरेदारी में जुटे रहे। बेलईबुजुर्ग प्रधान सलमान रब्बानी खान, अफरोज, जीशान, एहसान, आसिफ व जुनेद खान ने बताया कि रात में गांव के उत्साही युवक अब दिन बदल-बदलकर पहरेदारी करेंगे।

पुलिस ने बढ़ाई गश्त

जिले में ताबड़तोड़ हो रही चोरी की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन भी सख्त हो गया है। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को सुरक्षा का अहसास कराने के लिए सायरन बजाती पुलिस की गाड़ियां पेट्रोलिंग कर रहीं हैं। संदिग्ध लोगों से गहन पूछताछ व जांच की जा रही है।