बूथ स्तर पर मजबूती से पंचायत चुनाव में पार्टी का अच्छा रहा प्रदर्शन
बूथ व सेक्टर प्रभारी जनसंपर्क तेज कर संगठन को मजबूत करें। पंचायत चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा।
बलरामपुर: पंचायत चुनाव के बाद अब कार्यकर्ता मिशन 2022 के लिए बूथ स्तर पर तैयारी शुरू कर दें। बूथ व सेक्टर प्रभारी जनसंपर्क तेज कर संगठन को मजबूत करें। पंचायत चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा। यह बात सपा के पूर्व मंत्री डा. एसपी यादव ने मझौली कन्या इंटर कालेज में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्य व कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। पूर्व मंत्री ने सभी ग्राम प्रधान, क्षेत्र, जिला व ग्राम पंचायत सदस्यों का स्वागत किया।
कहाकि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। सपा ही गरीब व किसानों की सच्ची हितैषी हैं। पंचायत चुनाव में बूथ व सेक्टर प्रभारियों की मदद से पार्टी के कार्यकर्ताओं का अच्छा प्रदर्शन रहा है। राकेश यादव, सब्बू खां, परसुराम वर्मा, आनंद कुमार सिंह अन्नू, नूरूल हसन, सफीउल्ला खां, मुसीर खां पप्पू, शहबाज खां, दूधनाथ यादव, आदर्श यादव, अमरनाथ वर्मा व धुव्रराज मौर्य मौजूद रहे।
'पौधों की सुरक्षा को प्रधान लें जिम्मेदारी'
बलरामपुर: पर्यावरण वन एवं वन्य जीव संरक्षण समिति के अध्यक्ष पाटेश्वरी प्रसाद सिंह ने उ<स्हृद्द-क्तञ्जस्>चाधिकारियों को पत्र लिख कर पौधों की सुरक्षा कराने की मांग की है। कहाकि बारिश के मौसम में हर साल पौधारोपण अभियान चलाया जाता है। अभियान में जमकर पौधा भी लोग लगाते हैं, लेकिन उसकी सुरक्षा नहीं होती है।
ऐसे में, अधिकांश पौधे सूख जाते हैं। इसलिए सभी गांवों में ट्री-गार्ड देकर पौधा लगवाया जाए। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रधान को दी जाए जो पूरे कार्यकाल तक रहे। इससे हर साल रोपित होने वाले पौधे बचेंगे। कहाकि सरकारी भूमि पर सिर्फ 25 प्रतिशत शाल, सागौन, अर्जुन, जामुन प्रजाति के ही पौधे रोपित किया जाए। साथ ही पौधारोपण का लक्ष्य उतना ही रखा जाए जिससे उनकी सुरक्षा की व्यवस्था की जा सके।