Move to Jagran APP

Balrampur: पति के प्रेम प्रसंग से तंग आकर महिला आरक्षी ने पंखे से लटककर दी जान, सुसाइड नोट से हुआ खुलासा

बलरामपुर में पति के प्रेम प्रसंग से तंग आकर महिला आरक्षी ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। महिला आरक्षी ने सुसाइड नोट में पूरा खुलासा किया है। साेमवार की देर रात करीब डेढ़ बजे महिला ने आत्महत्या किया है।

By Jagran NewsEdited By: Vrinda SrivastavaPublished: Tue, 04 Oct 2022 12:35 PM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2022 12:43 PM (IST)
Balrampur: पति के प्रेम प्रसंग से तंग आकर महिला आरक्षी ने पंखे से लटककर दी जान, सुसाइड नोट से हुआ खुलासा
घटनास्थल पर मौजूद उपजिलाधिकारी उतरौला संतोष ओझा व थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर।

बलरामपुर, जागरण संवाददाता। पति के प्रेम प्रसंग से तंग आकर महिला आरक्षी कोकिला यादव ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। संतकबीर नगर के थाना बखिरा के ग्राम बौर व्यास निवासी महिला आरक्षी कोकिला यादव जिले के गैंड़ासबुजुर्ग थाना में तैनात थी। सोमवार आधी रात के बाद महिला आरक्षी का शव उसके कमरे के अंदर फंदे के सहारे पंखे से लटकता मिला। कमरे में मिले सुसाइड नोट से उसके आत्महत्या के कारणों का पता चला है। पुलिस ने पति आजमगढ़ जिले में तैनात आरक्षी विजय कुमार यादव के खिलाफ मुकदमा लिखा है।

loksabha election banner

नवंबर 2021 में हुई थी शादी

मृतका के पिता जवाहर लाल यादव ने बताया कि बेटी की शादी बगल गांव के लालाजोत निवासी विजय के साथ 20 नवंबर 2021 को हुई थी। शादी के बाद बेटी को पति का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध हाेने की बात पता चली। इसे लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। पिछले बुधवार को विजय उसके पास आया था। उसके बाद से वह और परेशान हो गई थी।

सिपाहियों ने थाने में दी सूचना 

सोमवार को भी रात में विजय ने कोकिला को फोन मिलाया था। कई बार मिलाने के बाद जवाब न मिलने पर विजय ने सामने रहने वाली आरक्षियों को फोन किया। महिला आरक्षियों ने कोकिला के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर कोई हलचल नहीं हुई। इस पर सिपाहियों ने थाने में सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह तोमर आरक्षियों के साथ दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुए। देखा की कोकिला का शव फंदे के सहारे पंखे से लटका हुआ है।

सुसाइड नोट में लिखा था सब कुछ

जांच शुरू हुई तो मौके पर सुसाइड नोट पाया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि रात करीब 1.30 बजे महिला आरक्षी का शव मिला। सुसाइड नोट में उसने अपने पति के प्रेम प्रसंग का जिक्र किया है। उसी के आधार पर विजय कुामर यादव के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.