विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलरामपुर में ई-लॉटरी प्रक्रिया से किसानों को मिलेगा रबी सीजन का बीज, 16 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

Published: Sat, 04 Jul 2026 05:40 PM (IST)

बलरामपुर में रबी सीजन के लिए किसानों को अब ई-लॉटरी प्रक्रिया से अनुदानित व नि:शुल्क बीज मिनीकिट मिलेंगे। तोरिया के ...और पढ़ें

ई-लाटरी प्रक्रिया से किसानों को मिलेगा रबी सीजन का बीज। AI जेनरेटेड फोटो

ई-लाटरी प्रक्रिया से किसानों को मिलेगा रबी सीजन का बीज। AI जेनरेटेड फोटो

HighLights

  1. रबी सीजन के बीज अब ई-लॉटरी से मिलेंगे।

  2. तोरिया बीज के लिए 16 अगस्त तक बुकिंग करें।

  3. पारदर्शिता के लिए 'पहले आओ-पहले पाओ' समाप्त।

संवाद सूत्र, बलरामपुर। रबी सीजन के लिए किसानों को कृषि विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही अनुदानित व निश्शुल्क बीज मिनीकिट अब ई-लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से चयन किया जाएगा। किसानों को बीज वितरण के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। इच्छ़ुक किसान तोरिया बीज की 16 अगस्त तक विभाग के पोर्टल पर कर सकते है।

उप कृषि निदेशक श्याम नारायन राम ने बताया कि अभी तक किसानों को पहले आओ-पहले पाओ तर्ज पर बीज वितरण किया जाता है। लेकिन अब यह व्यवस्था शासन स्तर से समाप्त कर दी गई है। पारदर्शिता के सभी योजनाओं के बीज ई-लॉटरी से ही वितरित होगा।

योजना का लाभ पाने के लिए किसान कृषि विभाग की वेबसाइट http://www.agriculture.up.gov.in पर बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी कृषि कार्यालय, बीज भंडार, न्याय पंचायत के प्राविधिक सहायक या जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से बुकिंग करा सकते है। बताया कि तोरिया का बुकिंग 16 अगस्त तक कर सकते है। इसकी ई-लटरी 17 अगस्त किया जाएगा।

इसी तरह दलहनी एवं तिलहनी फसल 10 जुलाई से शुरू होग जो 10 सितंबर चलेगा। ई-लॉटरी 11 सितंबर को किया जाएगा। गेहूं एवं जौ बीज की बुकिंग 10 जुलाई से 30 सितंबर चलेगा। इसकी ई- लॉटरी एक अक्टूबर को होना प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें- यूपी में गायों की डेयरी खोलने पर सब्सिडी दे रही सरकार, लाभ पाने के लिए करें आवेदन