विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलरामपुर में बसों की कम हुई आमदनी, 27 कंडक्टर को कारण बताओं नोटिस जारी

Published: Sun, 26 Jul 2026 04:21 PM (GMT+05:30)

बलरामपुर में परिवहन निगम की बसों का लोड फैक्टर 50% से कम होने पर 27 परिचालकों को कारण बताओ नोटिस ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. बलरामपुर में 27 बस परिचालकों को नोटिस जारी।

  2. बसों का लोड फैक्टर 50% से कम पाया गया।

  3. तीन दिन में लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश।

संवाद सूत्र, बलरामपुर। परिवहन निगम बसों की 50 प्रतिशत से लोड फैक्टर यानि आमदनी कम आने पर 27 परिचालाकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन भीतर लिखित आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक गोपी नाथ दीक्षित ने बताया कि परिवहन निगम के बलरामपुर डिपो का एक से 20 जुलाई तक परिचालकों के परिचालन प्रतिफलों की समीक्षा की गई। इसमें 27 परिचालकों का लोड फैक्टर 50 प्रतिशत से कम पाया गया।

इस पर गोंडा क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय ने इन सभी परिचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीन दिवस के भीतर अपना पक्ष लिखित रूप में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। इसमें कि कम लोड फैक्टर का क्या कारण रहा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ उच्च प्रबंधन को रिपोर्ट भेजकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इसमें परिचालक सत्य प्रकाश, अमित कुमार भारती, राजव्रत द्विवेदी, राम करन पाल, संतोष कुमार आर्य, श्याम जी यादव, इंद्र सिंह, रंजीत कुमार, अशोक कुमार वर्मा, शोभित कुमार यादव, सकील अहमद, विकास यादव, आशीष तिवारी, संतोष कुमार, अनिल कुमार उर्फ आउटसाइडर, अनुराग पांडेय, अमर, आशुतोष सिंह, संतोष कुमार सिंह, रवि कुमार यादव, राजू तिवारी, मनहक कसूहान, विपिन कुमार, दिलपेन्द्रा सिंह पाल, पिंटू शुक्ला, आरती चौधरी व देवेंद्र कुमार शामिल है।

यह भी पढ़ें- औरैया में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, दिया गया स्वास्थ्य सुरक्षा कार्ड