Move to Jagran APP

1620 ने खरीदे नामांकन पत्र, जिपं के अब तक 766 दावेदार

जिला पंचायत सदस्य 40 और बीडीसी के 292 व सदस्य ग्राम पंचायत के 956 और प्रधान के लिए 332 लोगों ने खरीदे पर्चे

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 10:12 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 10:12 PM (IST)
1620 ने खरीदे नामांकन पत्र, जिपं के अब तक 766 दावेदार
1620 ने खरीदे नामांकन पत्र, जिपं के अब तक 766 दावेदार

बलरामपुर : जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र व ग्राम पंचायत सदस्य पद के दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदना तेज कर दिया है। शनिवार को नौ ब्लाकों में 1620 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे। इसमें जिला पंचायत सदस्य पद के 40 दावेदारों ने पर्चा लिया।

loksabha election banner

जिला पंचायत सदस्य पद के रिटर्निंग आफिसर पीडी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के कुल 40 सीटों पर अब तक 766 पर्चे बेचे जा चुके हैं। सभी नौ ब्लाकों में ग्राम प्रधान के 332, ग्राम पंचायत सदस्य के 956 व क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों पर 292 नामांकन पत्र बेचे गए हैं। एडीओ पंचायत सदर अशोक कुमार दूबे ने बताया कि प्रधान पद पर 50, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 82 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद 50 नामांकन पत्र लोगों ने खरीदे हैं।

एडीओ पंचायत रेहराबाजार सुरेश चौधरी ने बताया कि प्रधान पद पर 36, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 57 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 23 दावेदारों ने पर्चे खरीदे हैं। उतरौला ब्लाक में ग्राम प्रधान के 43, सदस्य ग्राम पंचायत 125, बीडीसी के 36 पर्चे बिके। गैंड़ासबुजुर्ग में ग्राम प्रधान के 24, ग्राम पंचायत सदस्य के 92 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 36 पर्चे बिके हैं।

बीडीओ श्रीदत्तगंज अशोक कुमार दुबे ने बताया कि ग्राम प्रधान पद पर 25, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 50 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 25 पर्चों की बिक्री हुई है। एडीओ पंचायत तुलसीपुर कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधान के 19, सदस्य पंचायत के 95 व बीडीसी के 28 दावेदारों ने पर्चा खरीदा है।

बीडीओ हरैया सतघरवा सागर सिंह ने बताया कि प्रधान के 48, पंचायत सदस्य के 123 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 28 पर्चो की बिक्री हुई है। पचपेड़वा बीडीओ अनुज कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रधान के 62, ग्राम पंचायत सदस्य के 170 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 40 पर्चे बेचे गए। एडीओ पंचायत गैंसड़ी राधेश्याम ने बताया कि प्रधान पद पर 25, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 162 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 28 नामांकन पत्रों की खरीद हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.