बाल विवाह के खिलाफ ग्रामीणों को किया जागरूक
महिला शक्ति केंद्र योजना के तहत सदर ब्लॉक के सेमरहना गांव के मजरे खदगौरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताते हुए उसके रोकथाम के लिए प्रेरित किया। महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक राधिका मिश्रा ने ग्रामीणों को मिशन इंद्रधनुष कन्या सुमंगला योजना पोषण अभियान ग्रामीण आजीविका मिशन मनरेगा प्रधानमंत्री आवास जननी सुरक्षा योजना निराश्रित महिला पेंशन वृद्धा पेंशन दिव्यांग पेंशन स्वच्छ भारत मिशन किशोरी शिक्षा कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। कहाकि बाल विवाह न सिर्फ एक अपराध है बल्कि बेटियों को इसके कई दुष्परिणाम झेलने पड़ते हैं। इ
बलरामपुर : महिला शक्ति केंद्र योजना के तहत सदर ब्लॉक के सेमरहना गांव के मजरे खदगौरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताते हुए उसके रोकथाम के लिए प्रेरित किया।
महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक राधिका मिश्रा ने ग्रामीणों को मिशन इंद्रधनुष, कन्या सुमंगला योजना, पोषण अभियान, ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, जननी सुरक्षा योजना, निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, स्वच्छ भारत मिशन, किशोरी शिक्षा कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। कहाकि बाल विवाह न सिर्फ एक अपराध है, बल्कि बेटियों को इसके कई दुष्परिणाम झेलने पड़ते हैं। इसलिए लड़की की आयु 18 वर्ष पूरी होने के बाद भी उसकी शादी करें। ताकि वह शारीरिक व मानसिक रूप से परिपक्व हो सके। महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना के पंपलेट वितरित किए गए। ब्लॉक मिशन मैनेजर विवेक पांडेय, रेनू पांडेय, रेखा, मिथलेश ओझा समेत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।