Move to Jagran APP

खाई में गिरी बस, 34 घायल दस गंभीर

अिस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से अफरातफरी मच गई। घायल 34 यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 10:07 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 10:07 PM (IST)
खाई में गिरी बस, 34 घायल दस गंभीर
खाई में गिरी बस, 34 घायल दस गंभीर

बलरामपुर : बौद्ध परिपथ पर थाना क्षेत्र के चैपुरवा गांव के पास सोमवार सुबह यात्रियों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस की चपेट में आने से बाइक सवार चैपुरवा गांव निवासी निब्बर (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से अफरातफरी मच गई। घायल 34 यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसमें तुफैल अहमद, सहदेव सिंह, समीउल्ला, शकीला, ढाई वर्षीया शहजादी व राजेश भारती का जिला चिकित्सालय में उपचार किया गया। यात्रियों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस में करीब 60 से 70 लोग सवार थे। सीट पर बैठने के अलावा लोग खड़े भी थे। बस पचपेड़वा से बलरामपुर जा रही थी। खाई में बस गिरते ही चीख-पुकार मच गई। होहल्ला सुन ग्रामीण मदद को दौड़ पड़े। बस के नीचे दबे बाइक सवार व खिड़की का कांच तोड़ कर यात्रियों को बाहर निकाला। अपनों को गोद में लेकर लोग अस्पताल की तरफ भागने लगे। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि गंभीर रूप से घायल छह यात्रियों का जिला अस्पताल में उपचार किया गया है। विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर हाल जाना। उपजिलाधिकारी विनोद सिंह, डिप्टी सीएमओ ने घटना की जानकारी लेकर घायलों के परिजनों को दिलासा दिया।

loksabha election banner

घायलों की सूची :

-श्रीराम (62), रामलाल (35), रामआसरे (36), रामअचल (50), राजेश कुमार (20), सलीम सिंह (50), मलहू (60), लक्ष्मी देवी (40), शकीला (20), संजीव (42), जगतराम (40), शिफारुनिशा (24), छेदी (42), रामपुजारी (40), जगत नरायन (62), राजाराम (70), रघुनाथ (53), शमीउल्ला (70), वेदप्रकाश (50), सताना (24), जकरुन्निशा (35), अनिल (38), लक्ष्मी (30), तुफैल अहमद (40), सहजनी (23), सलमान (24), इस्माइल (65), रिजवान (26), गुलफाम सात वर्ष, सनेही (13), सावित्री पीआरडी (24)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.