राष्ट्रीय लोक अदालत में 4041 वादों का हुआ निस्तारण
4041 ष्टन्स्श्वस् स्श्वञ्जञ्जश्वरुश्वष्ठ हृन्ञ्जढ्ढह्रहृन्रुस् क्कक्चरुढ्ढष्ट ष्टह्रक्त्रञ्ज 4041 ष्टन्स्श्वस् स्श्वञ्जञ्जश्वरुश्वष्ठ हृन्ञ्जढ्ढह्रहृन्रुस् क्कक्चरुढ्ढष्ट ष्टह्रक्त्रञ्ज 4041 ष्टन्स्श्वस् स्श्वञ्जञ्जश्वरुश्वष्ठ हृन्ञ्जढ्ढह्रहृन्रुस् क्कक्चरुढ्ढष्ट ष्टह्रक्त्रञ्ज 4041 ष्टन्स्श्वस् स्श्वञ्जञ्जश्वरुश्वष्ठ हृन्ञ्जढ्ढह्रहृन्रुस् क्कक्चरुढ्ढष्ट ष्टह्रक्त्रञ्ज
बलरामपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकारण के तत्वावधान में दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिसमें 4041 वादों का निस्तारण कर 1,93,397 रुपये जुर्माना वसूला गया। जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह प्रथम ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रभारी सचिव श्रीपाल सिंह ने बताया कि फौजदारी, राजस्व, उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, वैवाहिक व भरण पोषण समेत अन्य वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में अपर जनपद न्यायाधीश रामसुलीन सिंह प्रथम, प्रधान न्यायाधीश जमशैद अली, विजय कुमार आजाद, अमित वर्मा, हरीप्रकाश गुप्त, प्रदीप कुमार सिंह, आशीष पांडेय ने वादों का निस्तारण किया। बैंक अधिकारी भी मौजूद रहे।