Move to Jagran APP

बर्फीली हवाओं का कहर, धुआं ताप रहा शहर

बर्फीली हवाओं की मार से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Dec 2019 11:08 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jan 2020 06:06 AM (IST)
बर्फीली हवाओं का कहर, धुआं ताप रहा शहर
बर्फीली हवाओं का कहर, धुआं ताप रहा शहर

बलरामपुर : बर्फीली हवाओं की मार से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पारा गिरने व सुबह के समय घना कोहरा होने से वाहनों के चक्के थम गए हैं। मंगलवार को निकली गुनगुनी धूप से लोगों ने कुछ राहत महसूस की, लेकिन दोपहर बाद बदरी छाने व हवाएं चलने से गलन बढ़ गई। तापमान अधिकतम 20 व न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर नगर पालिका प्रशासन का ठंड से बचाव का दावा हवाई साबित हो रहा है। नगर के प्रमुख चौराहों पर अलाव के लिए जो लकड़ियां गिराई जा रही हैं, वह जलने के बजाय धुएं में तब्दील रहती हैं। जिससे इसका लाभ जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रहा है।

loksabha election banner

जलती नहीं सुलगती हैं लकड़ियां : नगर पालिका प्रशासन नगर के सार्वजनिक चौराहों पर ठंड से बचाव के लिए जो लकड़ियां गिरवा रहा है, वह भीगी होने के कारण नहीं जल पा रहीं हैं। धुआं उठने से इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है बल्कि उनमें सांस की बीमारी फैलने की आशंका जरूर बढ़ गई है। रेलवे स्टेशन व बस स्टॉप पर यात्री ठिठुरने को विवश हैं। ठंड के कारण शाम होते ही लोग घरों में कैद हो जाते हैं।

जिम्मेदार के बोल : नगर पालिका अध्यक्ष शाबान अली का कहना है कि सभी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाया जा रहा है। लगातार कोहरा होने व पाला गिरने से हो सकता है कुछ लकड़ियां गीली हो गईं हों। सूखी लकड़ियां मुहैया कराई जाएंगी।

इनसेट :

नए साल पर बारिश की संभावना : पचपेड़वा में नए साल पर मौसम का मिजाज कुछ बदला नजर आ सकता है। बुधवार को बारिश व मौसम साफ होने पर दिन में धूप निकलने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अंकित तिवारी ने बताया कि नए साल पर पुरवा हवा चलने से घने बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि यह वर्षा रबी फसलों की सिचाई के लिए लाभप्रद साबित होगी। किसान फसलों को पाले से बचाने के लिए खेत में ओनमी रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.