विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल‍िया में सांसद सनातन पांडेय के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में युवक पर मुकदमा

By Vns Milan K. Gupta Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 12 Sep 2026 07:24 PM (IST)

बलिया में समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय के खिलाफ फेसबुक पर कथित अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में एक ...और पढ़ें

बलिया में सांसद सनातन पांडेय पर अभद्र टिप्पणी मामले में युवक पर केस दर्ज।

बलिया में सांसद सनातन पांडेय पर अभद्र टिप्पणी मामले में युवक पर केस दर्ज।

HighLights

  1. सांसद सनातन पांडेय के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी।

  2. युवक आशु तिवारी पर बलिया में मुकदमा दर्ज।

  3. श्रीराम मंदिर ट्रस्ट सीईओ बयान पर हुई कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, बलिया। समाजवादी पार्टी के बलिया लोकसभा सांसद सनातन पांडेय के खिलाफ फेसबुक पर कथित रूप से अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ गड़वार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच अपराध शाखा को सौंप दी है।

गड़वार प्रभारी निरीक्षक हितेश कुमार ने बताया कि सांसद की तहरीर पर शुक्रवार रात आशु तिवारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, सांसद ने श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति को लेकर एक सार्वजनिक बयान दिया था।

आरोप है कि इसी बयान को लेकर आशु तिवारी ने फेसबुक पर सांसद के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक और अशोभनीय निजी टिप्पणी की और उसे प्रसारित किया। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि टिप्पणी के प्रसार से सांसद की छवि प्रभावित हुई और उनके पद की गरिमा को ठेस पहुंची। साथ ही ऐसी टिप्पणियों से सामाजिक माहौल प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।