बरामदा में सोए युवक को मारी गोली, मौत
ङ्घश्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल स्त्रद्गड्डस्त्र द्बठ्ठ 1द्गह्मद्वद्बद्यद्बश्रठ्ठङ्घश्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल स्त्रद्गड्डस्त्र द्बठ्ठ 1द्गह्मद्वद्बद्यद्बश्रठ्ठङ्घश्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल स्त्रद्गड्डस्त्र द्बठ्ठ 1द्गह्मद्वद्बद्यद्बश्रठ्ठङ्घश्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल स्त्रद्गड्डस्त्र द्बठ्ठ 1द्गह्मद्वद्बद्यद्बश्रठ्ठङ्घश्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल स्त्रद्गड्डस्त्र द्बठ्ठ 1द्गह्मद्वद्बद्यद्बश्रठ्ठ
जागरण संवाददाता, पूर (बलिया) : पकड़ी थाना क्षेत्र के मेउली कनासपुर गांव में सोमवार की रात बदमाशों ने अपने मकान के बरामदा में सोए विवेक सिंह उर्फ सोनू (26 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुस्साहस घटना से हर कोई अवाक रह गया। गोली चलने की आवाज सुनकर जब तक लोग आते बदमाश फरार हो चुके थे।
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। विवेक सिंह उर्फ सोनू रात को खाना खाने के बाद बरामदे में ही चौकी पर लेट गए। रात करीब 11.30 बजे एक बाइक आकर उनके मकान के सामने रूकी। इस पर से उतरे लोगों ने बरामदे में सो रहे विवेक सिंह के दाहिने सीने पर पिस्तौल सटाकर फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर जब तक अगल -बगल के लोग दौड़कर आते बाइक सवार हमलावर फरार हो गए।
इधर लोग सोनू को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, तब तक वह दम तोड़ चुके थे। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। रात को कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। युवक को गोली क्यों मारी गई, इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा व्याप्त रही। कुछ लोगों का कहना था कि सूदी किश्ती का मामला है तो कुछ लोग इसे आशनाई से जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सुबह एसपी ने मौके का निरीक्षण किया।