युवक ने लगायी फांसी
जासं सहतवार (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अघैला में शुक्रवार की रात एक 20 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली।
जासं, सहतवार (बलिया) : स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अघैला में शुक्रवार की रात एक 20 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची सहतवार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। सहतवार थाना क्षेत्र के अघैला निवासी चंदन पुत्र सुरेंदर साह शुक्रवार की शाम खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। घर के सदस्य छत पर सो रहे थे। सुबह उठकर घर के सदस्य दरवाजा खटखटाकर चन्दन को जगाने लगे। चंदन के नहीं उठने पर बगल की खिड़की से देखे तो वह पंखे की हुक से लटका हुआ था। युवक के बड़े भाई अखिलेश की सूचना पर पहुंची सहतवार पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।