विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल‍िया में पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

By Vns Milan K. Gupta Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 25 Oct 2026 04:16 PM (IST)

बलिया के बांसडीह में टुल्लू पंप से पानी भरते समय 21 वर्षीय कारपेंटर लव शर्मा की करंट लगने से मौत ...और पढ़ें

बलिया में टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत।

बलिया में टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत।

HighLights

  1. बांसडीह में टुल्लू पंप से पानी भरते समय हादसा।

  2. 21 वर्षीय कारपेंटर लव शर्मा की करंट से मौत।

  3. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत घोषित किया गया।

जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आने से 21 वर्षीय कारपेंटर लव शर्मा की मौत हो गई। हादसे के बाद स्वजन और आसपास के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बांसडीह ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

खेवसर गांव निवासी 21 वर्षीय लव शर्मा पुत्र भरत शर्मा कारपेंटर का काम करता था। रविवार को वह बांसडीह में अपने चाचा के घर लकड़ी का काम करने गया था। इसी दौरान टुल्लू पंप से पानी भरते समय वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्वजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल सीएचसी बांसडीह लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अनूप कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरा और उसे जिला अस्पताल स्थित मर्चरी में रखवा दिया। युवक की असमय मौत से स्वजन का रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद खेवसर गांव और परिवार में मातम पसरा हुआ है।