सपा कार्यालय पर भी मनाई गई युवा तुर्क की जयंती
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर भी जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज के समय में जब राजनीति में सूचिता का अभाव हो गया है ऐसे में चंद्रशेखर जी की कमी खल रही है।
जागरण संवाददाता, बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर भी मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान में जब राजनीति में शुचिता का अभाव हो गया है, ऐसे में चंद्रशेखर की कमी खल रही है। इस मौके पर संजय उपाध्याय एवं लक्षमन गुप्त, रणजीत चौधरी, राजन कनौजिया, बंशीधर यादव, प्रभुनाथ पहलवान, अजय यादव, दीवान सिंह, भोला नाथ यादव, धनजी यादव, लालू यादव, अनिल कनौजिया आदि ने भी चंद्रशेखर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन जिला प्रवक्ता सुशील पांडेय कान्हजी ने किया।
राष्ट्रपुरुष थे युवा तुर्क चंद्रशेखर : अभिषेक बह्माचारी
रामपुर महावल गांव में युवा चेतना के तत्वावधान में भारत के प्रथम समाजवादी प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की चित्र पर पूष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की चंद्रशेखर राष्ट्रपुरुष थे। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की विपरीत परिस्थितियों में चंद्रशेखर ने संघर्ष किया और देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचे। अधिवक्ता देवेंद्र नाथ राय एवं अजीत राय ने भी विचार व्यक्त किए। जयंती समारोह को त्रिलोकी राय, जिला पंचायत सदस्य अवधेश राय, सुरेंद्र यादव, अजीत मिश्रा, युवा अजय राय मुन्ना, मोहन सिंह आदि सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। अध्यक्षता अधिवक्ता चेतन सिंह व संचालन रविशंकर राय पप्पू ने किया।
दूसरी ओर चंद्रशेखर नगर में वेलफेयर सोसायटी द्वारा अध्यक्ष डा. पीएन सिंह की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। जिसमें सुमन कुमार चौरसिया, सुधीर कुमार सिंह, शारदानंद सिंह, हिमांशु सिंह, रघुराज प्रताप सिंह, डा. परमेश्वर श्रीवास्तव दीपक सिंह सदानंद सिंह सहित सभी चंद्रशेखर नगर के निवासी मौजूद थे। देवस्थली विद्यापीठ में याद किए चंद्रशेखर
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती देवस्थली विद्यापीठ में मनाया गया। विद्यालय में स्थापित चंद्रशेखर की मूर्ति पर प्रधानाचार्य पीसी श्रीवास्तव, प्रधान गौरीशंकर सिंह ने पुष्प अर्पित किया। इसके बाद बच्चों ने संगीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को चंद्रशेखर के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने को कहा। इस मौके पर डीके यादव, चित्रसेन सिंह, विनय तिवारी, लालजी सिंह, धीरेंद्र सिंह, बीके सिंह, अमित पांडेय, आशुतोष सिंह, पंकज गिरि, अजय सिंह, अनिता सिंह आदि मौजूद थीं। कदम से कदम मिलाकर चलते थे चंद्रशेखर
सिकंदरपुर : केवल देश व गांव गरीब के बारे में चितन करने व उनके विकास की बात सोच तथा अपने बेबाक टिप्पणी के लिए जाने जाते थे पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर। ये बातें जनता इंटर कालेज नवानगर के प्रबंधक केपी सिंह ने चंद्रशेखर के जयंती समारोह में कही। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अपने लोगों के लिए हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलने का काम करते थे। इस मौके पर प्रधानाचार्य विनोद सिंह, देवेंद्र सिंह, रामाशंकर तिवारी, दिग्विजय सिंह, मायाशंकर पांडेय आदि मौजूद थे। भाजपा ने भी किया गोष्ठी का आयोजन
सिकंदरपुर में ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री राजधारी सिंह के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि चंद्रशेखर देश की हर ज्वलंत समस्याओं बेबाक राय रखते थे। उन्होंने राष्ट्रीय मुद्दों पर देशहित में जो भी महसूस किया उसे बिना फायदा नुकसान के बताने का कार्य किया। इस मौके पर डा. विद्यासागर उपाध्याय, मोहनकांत राय, सुरेश सिंह, सुदामा राय, राकेश गुप्ता, दयाशंकर भारती, गिरिजेश मिश्र, अरविन्द राय, मुन्ना राय, भुवाल सिंह सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। अध्यक्षता शमशाद अहमद एवं संचालन भोला सिंह ने किया।
चिलकहर में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम मे उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विजयशंकर यादव, संजय यादव, रामेश्वर पांडेय, राधेश्याम, अवधेश तिवारी, परशुराम सिंह, श्याम सुंदर चौहान, दयाशंकर, लल्लन सिंह, विनोद आदि मौजूद थे।