झमाझाम बारिश के बीच किया योगासन
खाकी बाबा की तपोभूमि खनवर मे राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ नगरा का वनविहार कार्यक्रम रविवार को बाटी चोखा की मस्ती के साथ मनाया गया। झमाझम बारिश के बीच स्वंयसेवकों ने योगासन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के जिला प्रचारक राजीव नयन ने किया। कार्यक्रम के दौरान बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए जिला प्रचारक ने योग के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।
जासं, नगरा (बलिया) : खाकी बाबा की तपोभूमि खनवर में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ नगरा का वनविहार कार्यक्रम रविवार को बाटी चोखा की मस्ती के साथ मनाया गया। झमाझम बारिश के बीच स्वंयसेवकों ने योगासन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के जिला प्रचारक राजीव नयन ने किया। कार्यक्रम के दौरान बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए जिला प्रचारक ने योग के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। कहा कि आज योग का पूरे विश्व मे परचम लहरा रहा है। स्वस्थ शरीर रखने के लिए योग ही सशक्त माध्यम है। जब मनुष्य स्वस्थ होगा तो देश खुशहाल होगा। वनविहार कार्यक्रम में सैकडों स्वंयसेवकों ने हिस्सा लिया। अंत में राष्ट्रीय एकता व अखंडता की रक्षा हेतु संकल्प लिया गया। इस मौके पर लालबहादुर, डा. बजरंगबली सिंह, सतवीर सिंह, अनिल सिंह, वेदप्रकाश सिंह, अरविद, रामनिवास, राधेश्याम आदि मौजूद थे। अध्यक्षता गजेंद्र सिंह व संचालन बजरंगबली ने किया।