वर्ष प्रतिपदा उत्सव में विश्व कल्याण की कामना
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की नगर में लगने वाली समस्त शाखाओं पर कोविड
जागरण संवाददाता, बलिया: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की नगर में लगने वाली समस्त शाखाओं पर कोविड नियमों का पालन करते हुए संघ चालक डा. केशव बलिराम हेडगेवार का मंगलवार को स्मरण किया गया। स्वयंसेवकों ने वर्ष प्रतिपदा का उत्सव मनाया। जगदीशपुर में लगने वाली शिवाजी शाखा पर भी वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया। ध्वज लगने के बाद मुख्य वक्ता विभाग केंद्र के विभाग संपर्क प्रमुख मणिराम मिश्र ने मार्गदर्शन किया। अध्यक्षता सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जगदीशपुर के प्रधानाचार्य धीरेंद्र श्रीवास्तव ने किया। मणिराम मिश्र ने बताया कि भारत का सर्वमान्य संवत विक्रम संवत है, जिसका प्रारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होता है। वर्ष प्रतिपदा के दिन ही संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था। इस मौके पर रमेश, चंद्रशेखर, जिला प्रचारक सत्येंद्र आदि मौजूद थे।