करेंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत
जासं, बलिया : दुबहड़ थाना क्षेत्र के बसरिकापुर गांव में मंगलवार की सुबह निर्माणाधीन मकान में
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 08:31 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 08:31 PM (IST)
जासं, बलिया : दुबहड़ थाना क्षेत्र के बसरिकापुर गांव में मंगलवार की सुबह निर्माणाधीन मकान में कार्य करते समय मजदूर राजकुमार यादव (50) करेंट के जद में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बसरिकापुर गांव निवासी राजकुमार यादव अपने ही गांव में एक मकान के निर्माण में मजदूरी का कार्य कर रहा था। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें