सड़क दुर्घटना में घायल मजदूर की मौत
रसड़ा (बलिया) रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग के कोप चट्टी के समीप सोमवार को दोपहर लगभग 2 बजे तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर घायल मजदूर चिखुरी उर्फ रामनारायण (40) पुत्र भृगुनाथ राजभर निवासी कोप तड़िया की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसी रात मौत हो गई। मजदूर दोपहर में अपने घर से खाना खाकर पैदल ही पुन काम पर लौट रहा था कि तभी कासिमाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसे धक्का मारते हुए भाग निकली थी। घायल मजदूर को रसड़ा अस्पताल से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से मृतक रामनारयण के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
रसड़ा (बलिया) : रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग के कोप चट्टी के समीप सोमवार को तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर घायल मजदूर चिखुरी उर्फ रामनारायण (40 वर्ष) पुत्र भृगुनाथ राजभर की जिला अस्पताल में मौत हो गई। कोप तड़िया निवासी मजदूर दोपहर में अपने घर से खाना खाकर पैदल ही पुन: काम पर लौट रहा था तभी कासिमाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इस घटना से मृत रामनारायण के परिजनों पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है।