पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत
जागरण संवाददाता, बलिया : भाद्र पद शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले हरितालिका तीज के मौक
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 10:11 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 10:11 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बलिया : भाद्र पद शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले हरितालिका तीज के मौके पर बुधवार को महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पतियों की दीर्घायु की कामना की। व्रति महिलाएं भोर में ही उठकर व्रत की तैयारियों में जुट गईं। इस व्रत को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह रहा। इससे पहले व्रत से संबंधित खरीदारी के लिए मंगलवार को बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। ¨हदू धर्म में हरितालिका तीज का काफी महत्व है। इस दिन विवाहित महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए दिनभर अन्न-जल ग्रहण नहीं करतीं। शाम के समय घरों में महिलाओं ने पूजन-अर्चन किया। पुरूष अपना कामकाज निबटा कर शाम को जल्दी घर पहुंचने की कोशिश में रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें