ऑनलाइन बैंकिग के प्रति महिलाएं की गई जागरूक
जासं बलिया नेट बैंकिग के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के लिए बुधवार को इनरव्हील क्लब की ओर से आफिसर्स क्लब में बैंकिग अवरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बैंक और बैंकिग प्रणाली के संबंध में वृहद जानकारी दी गई और महिलाओं द्वारा उठाए गए समस्याओं का निवारण किया गया। इस दौरान एसके यादव डीजीएम अजय कुमार श्रीवास्तव सुनील कुमार श्रीवास्तव व नीतिन केशरवानी ने महिलाओं द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया।
जासं, बलिया : ऑनलाइन बैंकिग के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के लिए बुधवार को इनरव्हील क्लब की ओर से आफिसर्स क्लब में बैंकिग अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बैंक और बैंकिग प्रणाली के संबंध में वृहद जानकारी दी गई। महिलाओं की ओर से उठाए गए समस्याओं का निवारण किया गया। इस दौरान एसके यादव, डीजीएम अजय कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार श्रीवास्तव व नीतिन केशरवानी ने महिलाओं की ओर से पूछे गए सवालों का जवाब दिया। इस मौके पर अनिता सिन्हा, नीलिमा सिंह, माया गुप्ता, सविता श्रीवास्तव, मधु, सुनीता, सविता मिश्र, कविता सिंह, भारती सिंह, सावित्री, शैल अग्रवाल आदि मौजूद थीं।