सुहाग की लंबी आयु की कामना के साथ चांद का दीदार
जागरण संवाददाता बलिया महिलाओं ने रविवार को करवा चौथ का व्रत रखा। इस पर्व को करने वाली
जागरण संवाददाता, बलिया : महिलाओं ने रविवार को करवा चौथ का व्रत रखा। इस पर्व को करने वाली महिलाओं की संख्या जिले में काफी कम है, इसके बाद भी नगर के कई मोहल्लों में महिलाओं ने परंपरा के अनुसार करवा चौथ का रखा। व्रती महिलाओं ने शाम को भगवान शिव शंकर, माता पार्वती, कार्तिकेय, गणेश और चंद्र देवता की पूजा-अर्चना कर अपने सुहाग की रक्षा के लिए करवा चौथ की कथा भी सुनीं। व्रती महिलाओं ने बताया कि पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं कि उनके पति की आयु लंबी हो। पति के सिर से सारे संकट दूर हो जाएं। यह व्रत काफी कठिन होता है कितु आस्था के आगे सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसको लेकर बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में काफी भीड़ रही। महिलाओं ने पूजन अर्चन किया। पंडित अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि रात 7.51 बजे चंद्र दिखाए दिए। चांद का दीदार करने कर पूजन की। इसके बाद व्रत का तोड़ा। इस त्योहार पर मिट्टी के बरतन यानी करवा का विशेष महत्व माना गया है। सभी विधियों को बड़े श्रद्धा-भाव से पूजा करती हैं। करवाचौथ का त्योहार पति-पत्नी के मजबूत रिश्ते, प्यार और विश्वास का प्रतीक है।