Move to Jagran APP

आत्मरक्षा को महिलाएं हो जागरूक

विनायक सामाजिक महिला सेवा संस्थान के कार्यालय पर महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध पर बैठक सम्पन्न हुई। इसमें रसड़ा क्षेत्र में 17 वर्षीय लड़की के साथ हुई रेप की घटना की घोर ¨नदा करते हुए जनपद में महिलाओं पर बढ़ते हुए अपराध पर चर्चा हुई । बैठक को सम्बोधित करते हुए संघ्या पाण्डेय ने कहा कि जनपद में अपराधियों में प्रशासन का जरा भी खौफ नही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 10:08 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 10:08 PM (IST)
आत्मरक्षा को महिलाएं हो जागरूक
आत्मरक्षा को महिलाएं हो जागरूक

जासं, बलिया: विनायक सामाजिक महिला सेवा संस्थान के कार्यालय पर महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध पर बैठक सम्पन्न हुई। इसमें रसड़ा क्षेत्र में 17 वर्षीय लड़की के साथ हुई दुष्कर्म की घटना की घोर ¨नदा करते हुए जनपद में महिलाओं पर बढ़ते हुए अपराध पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ्या पाण्डेय ने कहा कि जनपद में अपराधियों में प्रशासन का जरा भी खौफ नही है। इसके कारण अपराध का ग्राफ निरंतर ऊपर जा रहा है। जनपद के लिए यह दुर्भाग्य की बात है कि महिला एसपी होने के बाद भी महिलाओं पर अपराध कम नहीं हो रहा है। इसके लिए विनायक संस्था की तरफ से टाउन हाल में नि:शुल्क मार्शल आर्ट की ट्रे¨नग महिलाओं और लड़कियों को दिया जा रहा है। इस मौके पर सूर्य पाण्डेय, शशि प्रेम देव, मनोज गुप्ता, गुड़िया देवी, महादेव चौबे, किरन देवी, उषा राय, रमा तिवारी, अरविन्द उपाध्याय, अजय वर्मा, आकंक्षा पाण्डेय, लक्ष्मीना देवी आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.