गंगा व तमसा तट पर भव्य आरती के हजारों बने साक्षी
गंगा व तमसा तट पर भव्य आरती के हजारों बने साक्षी
जागरण संवाददाता, बलिया : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर शिवरामपुर संगम तट पर गंगा महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। काशी से आए नमामि गंगे की टीम ने बड़े ही विधि विधान से गंगा तट पर मां गंगा की पूजा के साथ भव्य आरती की। इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में जनता मौजूद थी। आरती कि समय गंगा मइया के जयकारे से पूरा गंगा घाट गूंज उठा। गंगा आरती के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपेंद्र तिवारी व आनंद स्वरूप शुक्ल के साथ ही जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ थे। गंगा आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा मैया के जयकारे लगाते हुए पूजा कर डुबकी भी लगाई। गंगा घाट पर बने पूजास्थल पर देव दीप सजा कर रमणीय माहौल नगर पालिका द्वारा बनाया गया था। अंत में गंगा जी में जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर अतिथियों द्वारा आरती कर कार्तिक पूर्णिमा का स्नान शुरू कराया गया।