Move to Jagran APP

गए थे दूसरी शादी रचाने पहुंच गए हवालात

जासं नगरा (बलिया) पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचाना एक दुल्हे राजा को मंहगा साबित हुआ। पहली पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुल्हा बने धर्मेंद्र को सिदूर दान से पहले ही हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया। डिहवां ग्राम निवासी धर्मेंद्र की शादी वर्ष 2007 में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गोंसाईपुर निवासी गुडिया पुत्री शिवनाथ गोंड से हुई थी। शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच अनबन रहने लगा। शादी के इतने वर्षों में गुडिया को कोई संतान नही हुई। गुडिया ने अपर न्यायिक मजिष्ट्रेट बलिया की अदालत में दहेज उत्पीडन का वाद भी दाखिल किया है जो विचाराधीन है। इसी बीच चुपके से धर्मेंद्र की शादी नईबस्ती थाना नगरा की प्रियंका से तय हो गई। शुक्रवार की रात धर्मेंद्र की बारात बाजे गाजे के साथ नई बस्ती पहुंची थी। अभी द्वारपूजा का कार्यक्रम चल ही रहा था कि इसकी भनक पहली पत्नी गुडिया को लग गई। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंच कर शादी की रस्म को रुकवा दिया व दुल्हा बने धर्मेंद्र को हिरासत में ले लिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Jun 2020 05:02 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jun 2020 05:02 PM (IST)
गए थे दूसरी शादी रचाने पहुंच गए हवालात
गए थे दूसरी शादी रचाने पहुंच गए हवालात

जासं, नगरा (बलिया) : पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचाना एक दूल्हे राजा को महंगा पड़ गया। पहली पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा बने धर्मेंद्र को सिदूर दान से पहले ही हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया।

loksabha election banner

डिहवां ग्राम निवासी धर्मेंद्र की शादी वर्ष 2007 में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गोंसाईपुर निवासी गुडिया पुत्री शिवनाथ गोंड से हुई थी। शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच अनबन रहने लगा। शादी के इतने वर्षों में गुडिया को कोई संतान नही हुई। गुडिया ने अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया की अदालत में दहेज उत्पीड़न का वाद भी दाखिल किया है जो विचाराधीन है। इसी बीच चुपके से धर्मेंद्र की शादी नईबस्ती थाना नगरा की प्रियंका से तय हो गई। शुक्रवार की रात धर्मेंद्र की बारात बाजे गाजे के साथ नई बस्ती पहुंची थी। अभी द्वारपूजा का कार्यक्रम चल ही रहा था कि इसकी भनक पहली पत्नी गुडिया को लग गई। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंच कर शादी की रस्म को रुकवा दिया व दुल्हा बने धर्मेंद्र को हिरासत में ले लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.