सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
जागरण संवाददाता, बलिया : समाजवादी युवजन सभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरविद के शनिवार के आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। रसड़ा से लेकर बलिया नगर तक सपा कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ स्वागत किए। जिला पंचायत के सभागार में भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ नेता राजीव राय, पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व विधायक सनातन पांडेय, संग्राम सिंह ने भी स्वागत किया। अरविद गिरि के साथ लखनऊ से पंकेश गोस्वामी भी मौजूद थे।
रसड़ा : समाजवादी युवजन सभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरविद गिरि गृह नगर रसड़ा पहुंचने पर हजारों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। मऊ से चलकर नदौली बार्डर पर पहुंचे अरविद गिरि का रसड़ा सपा अध्यक्ष विजयशंकर यादव, चंद्रशेखर सिंह, बंधु गोंड तथा पुरुषोत्तम यादव सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका अभिवादन किया। पकवाइनार तथा उनके गृह गांव महतवार पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में पुरुष एवं महिलाओं ने उनका माल्यार्पण का खुशी का इजहार किया। रसड़ा पहुंचने पर चंद्रशेखर आजाद चौराहे पर हजारों की संख्या में साइकिलों के साथ उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं शामिल हुए।