नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य का जिले में हुआ भव्य स्वागत
जागरण संवाददाता, बलिया : भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर का अपने
जागरण संवाददाता, बलिया : भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर का अपने गृह जनपद में प्रथम आगमन पर शनिवार को कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे के नेतृत्व में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने देवरिया बलिया की सीमा भागलपुर में स्वागत किया।
बापू भवन टाउन हाल में नेताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए नवनिर्वाचित सांसद सकलदीप राजभर ने कहा कि मेरे जैसे आम कार्यकर्ता को देश के उच्च सदन में भेजकर पार्टी नेतृत्व ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात किया हैं। कहा कि समाज के अन्तिम व्यक्ति की चिन्ता व विकास पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचार थे जिस पर चलकर पार्टी इस मुकाम तक पहुंची हैं। बैरिया विधायक सुरेन्द्र ¨सह ने कहा कि पार्टी सबका साथ सबका विकास को चरित्रार्थ करते हुए आम व्यक्ति के उत्थान व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के सम्मान के दिशा में कार्य कर रही हैं। इस मौके पर विनोद शंकर दुबे, दिनेश गुप्ता, भगवान पाठक, माधव प्रसाद गुप्ता, दिनेश्वर ¨सह, विजय बहादुर ¨सह, मनोज श्रीवास्तव, नन्द लाल ¨सह, संजय मिश्रा, राकेश चौबे भोला, राजेश गुप्ता, सत्येन्द्र ¨सह सोनु, पप्पु पाण्डेय, राजीव मोहन चौधरी, मनोज पाण्डेय, संजीव कुमार डम्पु, ओंकार ¨सह, देवेन्द्र ¨सह आदि मौजूद थे। संचालन जिला महामंत्री जय प्रकाश साहू ने किया।
सुखपुरा: भाजपा के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर यहां शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों के स्मृतियों को नमन किया। इस मौके पर बसंत ¨सह, उमेश ¨सह, सच्चिदानन्द ¨सह, रामायण ¨सह, राजू गुप्ता, विनोद ¨सह, पप्पू ¨सह, श्रीराम ¨सह, चुन्ना गुप्ता आदि मौजूद थे। सिकन्दरपुर: राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर के आगमन पर क्षेत्र में स्वागत और बधाइयों का क्रम जारी रहा। इस मौके पर अनिल बरनवाल, अर¨वद राय,चेयरमैन रविन्द्र वर्मा, प्रयाग चौहान , हरि भगवान चौब, मुन्ना जी बरनवाल, डा. उमेश चंद्र, गणेश सोनी, लाल बचन शर्मा आदि मौजूद थे।