बिरसा मुंडा-महारानी दुर्गावती रथयात्रा का स्वागत
जासं, बिल्थरारोड (बलिया) : जनजाति विकास मोर्चा के बैनर तले बिरसा मुंडा महारानी दुर्गावती रथ यात्रा का बिल्थरारोड में पहुंचने पर गुरुवार को भव्य स्वागत किया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 09:42 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 09:42 PM (IST)
जासं, बिल्थरारोड (बलिया) : जनजाति विकास मोर्चा के बैनर तले बिरसा मुंडा महारानी दुर्गावती रथयात्रा का बिल्थरारोड पहुंचने पर गुरुवार को भव्य स्वागत किया गया। बलिया से निकली उक्त रथयात्रा के चौकिया मोड़ पहुंचते ही लोगों ने जमकर नारेबाजी की। अनिल कुमार के नेतृत्व में गोंड़ समाज के दर्जनों पदाधिकारियों ने रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। यहां से रथ तुर्तीपार, भागलपुर होते हुए सलेमपुर देवरिया के रास्ते गोरखपुर के लिए रवाना हो गया। इस दौरान बृजेश गोंड, गुलाब गोंड, तनुगोंड, गिरिजा शंकर गोंड, महेंद्र गोंड, साहब दयाल गोंड आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें