Move to Jagran APP

धरने पर बैठे जल निगम कर्मी

जागरण संवाददाता, बलिया: उत्तर प्रदेश जल निगम समन्वय समिति लखनऊ के आह्वान पर सोमवार को जल निगम

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 May 2018 09:53 PM (IST)Updated: Mon, 21 May 2018 09:53 PM (IST)
धरने पर बैठे जल निगम कर्मी
धरने पर बैठे जल निगम कर्मी

जागरण संवाददाता, बलिया: उत्तर प्रदेश जल निगम समन्वय समिति लखनऊ के आह्वान पर सोमवार को जल निगम के अधिकारी व कर्मचारियों ने कार्यालय में दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप था कि शासन उनकी मांगों को अनदेखी कर रही है। इं. उदय राज गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में जल एवं वायु के प्रदूषण से जन स्वास्थ्य को खतरा पैदा हो रहा है। इसके लिए जल निगम कई वर्ष से शासन से पत्राचार द्वारा जनता को बेहतर सेवा देने व पेयजल संरक्षण, सीवर आदि के लिए सुझाव दिया जा रहा है। इसके बाद शासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। इससे समस्त कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारी नेता अनिरुद्ध ¨सह ने कहा कि उप्र के 75 जनपदों का पानी विभिन्न गुणवत्ता समस्या व विभिन्न जल जनित बीमारियों से दूषित है। शोध से ही इसका निदान किया जा सकता है। इस मौके पर मनोज कुमार, आदित्य कुमार, अमन कुमार, अनेश कुमार, गंगा सागर, चंद्रभूषण पटेल, राम अवध, अजय कुमार तिवारी, जितेंद्र मिश्रा, विनोद कुमार यादव आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.