विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल‍िया में आखिरकार खत्म हुआ इंतजार, 13 सितंबर को होगा महर्ष‍ि भृगु कारिडोर का शिलान्यास

By Lavkush Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 10 Sep 2026 07:22 PM (GMT+05:30)

बलिया में महर्षि भृगु कारिडोर के शिलान्यास का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है, जिसका आयोजन 13 सितंबर को ...और पढ़ें

बलिया में 13 सितंबर को होगा महर्षि भृगु कारिडोर का शिलान्यास, पर्यटन मंत्री रखेंगे आधारशिला।

बलिया में 13 सितंबर को होगा महर्षि भृगु कारिडोर का शिलान्यास, पर्यटन मंत्री रखेंगे आधारशिला।

HighLights

  1. महर्षि भृगु कारिडोर का शिलान्यास 13 सितंबर को होगा।

  2. पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मंदिर परिसर में आधारशिला रखेंगे।

  3. यह परियोजना बलिया की धार्मिक पहचान को नई दिशा देगी।

जागरण संवाददाता, बलिया। महर्षि भृगु कारिडोर को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं और इंतजार पर अब विराम लगने जा रहा है। सरकार ने बहुप्रतीक्षित परियोजना के शिलान्यास की तारीख तय कर दी है। 13 सितंबर को महर्षि भृगु मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कारिडोर की आधारशिला रखेंगे।

तारीख तय होने के बाद परियोजना को लेकर जिलेवासियों में उत्साह है। शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर परिसर में होने वाले आयोजन को लेकर संबंधित स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। लंबे समय से परियोजना के धरातल पर उतरने का इंतजार कर रहे लोगों को अब निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जगी है।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि महर्षि भृगु कारिडोर के निर्माण में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। सरकार की ओर से परियोजना के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया है। उन्होंने कहा कि कारिडोर के निर्माण से बलिया की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन पहचान को नई दिशा मिलेगी।

पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहतवार में आयोजित जनसभा में महर्षि भृगु कारिडोर का निर्माण जल्द शुरू कराने की बात कही थी। इसके बाद से लोगों की उम्मीदें बढ़ गई थीं। अब 13 सितंबर को शिलान्यास की तारीख तय होने से परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है।