Move to Jagran APP

उदित भगवान भाष्कर को अ‌र्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की मंगलकामना

छठ पूजा के दूसरे दिन बुधवार को ब्रम्ह मुहुर्त में नगर के श्रीनाथ सरोवर सहित अन्य सरोवरों पर व्रती महिलाओं ने पहुंचकर उदित हो रहे भगवान भाष्कर का पूजन अर्चन शुरू

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 10:20 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 10:20 PM (IST)
उदित भगवान भाष्कर को अ‌र्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की मंगलकामना
उदित भगवान भाष्कर को अ‌र्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की मंगलकामना

जागरण संवाददाता, बलिया : आस्था का महापर्व छठ व्रती महिलाओं के बुधवार की सुबह उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान छठ मइया के गीतों से घाट गूंजते रहे। घाटों पर सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए गए थे। तड़के सुबह चार बजे से ही व्रती महिलाएं गीत गाते हुए दउरा में पूजा की सामग्री लेकर घाट पर पहुंच गईं। इसके बाद वेदी की पूजा करने के बाद भगवान भाष्कर के उगने की गुहार गीतों के माध्यम से की। सूर्य के उदय होने के बाद पूजन-अर्चन का अ‌र्घ्य दिया गया। शहर के शनिचरी घाट, लाट घाट, रामलीला मैदान, टाउन हाल सहित अन्य स्थानों पर महिलाओं ने उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर व्रत का पारण किया। उधर सुरक्षा को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट डा. विश्राम, सदर कोतवाल शशिमौलि पाण्डेय समेत चौकी इंचार्ज पूरी तरह से तत्पर रहे।

loksabha election banner

ग्रामीण क्षेत्रों में भी उदयांचल सूर्य को दिया गया अ‌र्घ्य

जासं, रसड़ा : छठ पूजा के दूसरे दिन बुधवार को ब्रह्म मुहुर्त में नगर के श्रीनाथ सरोवर सहित अन्य सरोवरों पर व्रती महिलाओं ने पहुंचकर उदित हो रहे भगवान भाष्कर का पूजन अर्चन शुरू कर दिया। इस मौके पर घाटों पर दीपों की रोशनी व मंगल गीतों ने अनुपम छटा बिखेरी। वहीं श्रीनाथ मठ के मठाधीश कौशलेंद्र गिरि द्वारा सरोवर की विशेष सफाई की व्यवस्था की गई थी वहीं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मोती रानी द्वारा अन्य व्यवस्थाएं की गई थी।

रेवती : नगर क्षेत्र में बड़ी बाजार शिवाला, भगवती घाट, गांधी घाट, महादेव स्थान, दह तीरे, बाडी गढ़, नारी तीर, उत्तर टोला पुल, कोलनाला कुण्ड सहित अन्य घाटों पर व्रती महिलाओं ने सूर्य देव को अ‌र्घ्य अर्पित किया। नगर पंचायत रेवती के अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पांडेय उर्फ कनक पांडेय ने समस्त घाटों का भ्रमण कर व्रती महिलाओं की मंगलमय की कामना की। हडियाकला मे रामजानकी मंदिर स्थित घाट व मसान दाई के स्थान पर प्रधान प्रतिनिधि सुशील ¨सह अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ व्रती महिलाओं की सेवा के लिए समर्पित रहे।

मनियर : छठ पर्व पर व्रतीं महिलाओं ने विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर भगवान सूर्य को गाय के दूध के साथ अ‌र्घ्य देकर व्रत पारण किया। नगर पंचायत मनियर के परशुराम स्थान सहित रीगवन, विशुनपुरा, नाथ बाबा के स्थान पर, जगन्नाथ ¨सह के पोखरा, छितौनी, पिलूइ, बडागावं सहित समस्त छठ घाटों पर सुचारू रूप से लाइट की व्यवस्था एवं साफ सफाई की गयी थी।

सागरपाली : क्षेत्र के सभी गंगा घाटों पर आस्था का महापर्व छठ पूजन करने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान सभी घाटों पर छठ पूजा समिति द्वारा छठ व्रतियों को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था के साथ हर गांव से लेकर छठ घाट तक प्रकाश की व्यवस्था पूजा समिति द्वारा किया गया था। हैबतपुर, माल्देपुर, खोरीपाकड, मुबारकपुर, दरामपुर, सागरपाली, थमहनपुरा, इंदरपुर व कोट मझरिया गंगा घाटों पर छठ पूजा के लिए भारी भीड़ उमड़ी रही। नसीराबाद, देवरिया, पाण्डेयपुर व वैना के छठ व्रतियों ने गांव के नजदीक पोखरे पर पूजा किया। छठ घाटों पर आयोजन समिति द्वारा सुबह भगवान भाष्कर को अ‌र्घ्य देने के लिए गाय का दूध का वितरण किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.