प्रतियोगिता का आगाज आज
नवानगर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के हुसेनपुर गांव में स्वर्गीय बब्बन सिंह स्मारक वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार व रविवार को किया गया है। इस वालीबाल प्रतियोगिता में पूर्वांचल के दर्जनों जिले की टीमें वालीबाल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। ज्ञात हो कि स्थानीय क्षेत्र के हुसेनपुर गांव में प्रत्येक वर्ष प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अखिलेश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह द्वारा किया जाता है। इस प्रतियोगिता में शेरपुर आजमगढ़ गोरखपुर सिद्धार्थनगर गाजीपुर मऊ व बलिया की टीमें भाग लेंगी। उक्त जानकारी देते हुए पूर्व प्रधान दिग्विजय सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो दिनों में ही समाप्त हो जाएगी।
नवानगर (बलिया) : स्थानीय क्षेत्र के हुसेनपुर गांव में स्वर्गीय बब्बन सिंह स्मारक वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार व रविवार को किया गया है। इस प्रतियोगिता में पूर्वांचल के दर्जनों जिले की टीमें भाग लेंगी। ज्ञात हो कि स्थानीय क्षेत्र के हुसेनपुर गांव में प्रत्येक वर्ष प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अखिलेश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह द्वारा किया जाता है। इस प्रतियोगिता में शेरपुर, आजमगढ़ गोरखपुर, सिद्धार्थनगर ,गाजीपुर, मऊ, व बलिया की टीमें भाग लेंगी। पूर्व प्रधान दिग्विजय सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो दिनों में ही समाप्त हो जाएगी।
----
स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों का संकट
चिलकहर (बलिया) : क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों उचेड़ा ,नगपुरा, सवंरा में डॉक्टर नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिये रसड़ा या जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। केन्द्र पर लाखों रूपये की लागत से भवन बन गया लेकिन डाक्टर व स्टाप की तैनाती नहीं हुई। क्षेत्रीय नागरिकों ने मुख्य चिकित्साधिकारी से तत्काल डाक्टर की नियुक्ति करने की मींग की है।