मारपीट में बालिका समेत नौ लोग घायल
????? ????????? ???? (?????) ???? ??????? ?? ?? ?????? ??? ?????? ?? ????? ????? ?? ???? ??? ?????? ??? ?? ?????? ???? ?? ??? ???? ?? ??? ??? ?????? ?? ????? ?????? ???? ?? ???? ?? ??? ???
जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : थाना क्षेत्र के दो गांवों में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक बालिका सहित नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार पीएचसी नगरा पर किया जा रहा है। पहली घटना कोदई गांव में सुबह हुई। भूमि विवाद को लेकर शुरु हुआ गाली गलौच मारपीट में तब्दील हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों से लाठी डंडे चलने लगे। इसमें एक पक्ष के नगीना यादव 50, वीरबहादुर यादव 50, बाबूराम यादव 50, अवधेश यादव 45 व दूसरे पक्ष के दिनेश यादव 32, शिवपूजन यादव 70 व डिपल 6 घायल हो गए। सभी का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। इसी क्रम में ताड़ीबड़ा गांव में सोमवार को हुई मारपीट की घटना में राजीव कुमार सिंह 32 व दुर्गेश कुमार सिंह 30 घायल हो गए। पीएचसी के डाक्टरों ने दोनों को बलिया रेफर कर दिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के अहिरौली में सोमवार को हुई मारपीट की घटना में चंदन तिवारी 20 व रवि तिवारी 19 घायल हो गए। इनका उपचार नगरा पीएचसी पर किया गया।