बाढ़ प्रभावित लोगों तक नहीं पहुंच रही राहत सामग्री
जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) रसड़ा क्षेत्र के लगभग दो दर्जन गांवों में टोंस नदी के पानी से
By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Sep 2021 05:22 PM (IST)Updated: Thu, 30 Sep 2021 05:22 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : रसड़ा क्षेत्र के लगभग दो दर्जन गांवों में टोंस नदी के पानी से अभी भी बाढ़ जैसे हालात हैं। स्थिति का जायजा लेने के लिए गुरुवार को सपा के वरिष्ठ नेता मान सिंह सेंगर दर्जनों कार्यकर्ताओं संग सिलहटा के मल्लाह बस्ती, अनुसूचित बस्ती, राजभर बस्ती आदि गांवों में पहुंचे। पीड़ितों ने सरकार की तरफ से कोई राहत सामग्री उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत की। इस पर उन्होंने एसडीएम रसड़ा से मोबाइल से वार्ता कर सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। चेतावनी भी दी कि यदि राहत सामग्री नहीं दी गई तो सपा इसके लिए आंदोलन भी करेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें