विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइम टेबल जारी, बलिया में 1.12 लाख परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

By Lavkush Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 13 Oct 2026 03:16 PM (IST)

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 की समय सारिणी जारी कर दी है, जो 5 फरवरी से 24 ...और पढ़ें

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइम टेबल जारी, बलिया में 1.12 लाख छात्र देंगे इम्तिहान।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइम टेबल जारी, बलिया में 1.12 लाख छात्र देंगे इम्तिहान।

HighLights

  1. यूपी बोर्ड 2027 परीक्षा 5 से 24 फरवरी तक होगी।

  2. बलिया में 1.12 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल।

  3. परीक्षा दो पालियों में, 15 मिनट प्रश्न पढ़ने हेतु।

जागरण संवाददाता, बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2027 की समय सारिणी जारी कर दी गई है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। इस बार की परीक्षा में जिले में 1.12 लाख 745 विद्यार्थी शामिल होंगे।

इसमें हाईस्स्कूल के 55229 व इंटरमीडिएट के 57516 परीक्षार्थी हैं। पिछली परीक्षा में हाईस्कूल के 58025 व इंटरमीडिएट के 61724 कुल 1.19 लाख 749 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पिछली बार के सापेक्ष इस बार 7004 परीक्षार्थी कम हो गए हैं। यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों की संख्या हर साल कम होते जा रही है। बोर्ड परीक्षा दो पालियों में आयोजित होनी है।

पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित है। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए शुरुआती 15 मिनट का समय दिया जाएगा। सुबह की पाली में उत्तर लिखने का समय 8:45 बजे से 11:45 बजे तक और शाम की पाली में दोपहर 2:15 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगा। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद विद्यार्थियों को तैयारी के लिए विषयवार समय-सारिणी के अनुसार अध्ययन करने में सहूलियत मिलेगी।

पिछली बार बने थे 132 परीक्षा केंद्र

यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट व हाईस्कूल की परीक्षा के लिए पिछली बार छह तहसीलों में कुल 132 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा केंद्रों को छह जोन और 22 सेक्टरों में विभाजित कर सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। संबंधित विद्यालय के केंद्र व्यवस्थापक के अलावा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक दूसरे विद्यालय के प्रधानाचार्य को तैनात किया गया था।

बोर्ड परीक्षा में केंद्रों पर निगरानी के लिए छह सचल दल की तैनाती की गई थी। इस बार भी इसी अनुपात में परीक्षा की तैयारियां हो रही हैं। सीसीटीवी कैमरे, वायस रिकार्डिंग, स्ट्रांग रूम, पुस्तिकाओं का रख रखाव संबंधित व्यवस्थाएं देखी जा रही है।

बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी हो गया है। परीक्षा शुरू होने से पूर्व सभी व्यवस्था देखी जा रही है। परीक्षा केंद्र के लिए विद्यालयों में संसाधनों का सत्यापन भी किया जा रहा है।

-

मनोज कुमार मिश्र, डीआइओएस, बलिया।