कृषि कानून के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन
कृषि कानून के विरोध में कलेक्ट्रेट में बुधवार को संयुक्त किसान मोच
जागरण संवाददाता, बलिया : कृषि कानून के विरोध में कलेक्ट्रेट में बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। मोर्चा के सदस्यों ने कृषि कानून, नई शिक्षा नीति को रद करने, पराली कानून को खत्म करने, सबको शिक्षा, चिकित्सा व सबको काम देने की मांग की।
इस दौरान धरने में शामिल विभिन्न किसान संगठनों ने मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया। संयोजक जनार्दन सिंह ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। कृषि कानून से किसान परेशान हैं और उसे खत्म करने के लिए आंदोलन भी कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। धरना में परमात्मानंद राय, डा.सत्यनारायण, संतोष सिंह, बलवंत यादव, अशोक पांडेय, अवधेश सिंह, रामकृष्ण यादव, शिवाजी, जावेद, जमाल, सुरेश, शिवानंद आदि शामिल थे। अध्यक्षता लक्ष्मण पांडेय व संचालन प्रनेश कुमार सिंह ने किया।